, Oct. 7 -- प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का संघर्ष और आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कथित चुनावी फर्जीवाड़े को उजागर करने तथा बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर गठबंधन सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

आक्रोश मार्च में शामिल नेता और कार्यकर्ता 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ', 'वोट चोर, गद्दी छोड़', 'लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीति नहीं चलेगी', 'भाजपा-चुनाव आयोग गठजोड़ शर्म करो' तथा 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' जैसे नारे लगाते हुए आयकर गोलंबर पहुंचे। वहां सभा के बाद तीनों पुतलों का दहन किया गया।

श्री अहमद ने बताया कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आज इसी अभियान के तहत आक्रोश मार्च निकाला गया और पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुवार, 8 अक्टूबर को तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पटना के शहीद स्मारक से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। मार्च सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा सभी जिलों में धरना और आक्रोश मार्च भी आयोजित किये जाएंगे।

आज आयोजित आक्रोश मार्च में महताब आलम, दीनानाथ सिंह यादव, एजाज अहमद, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, कृष्णदेव यादव, कमलेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, रामलला, कामरेड मनोज कुमार चंद्रवंशी और संजय यादव सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित