शिमला , जून 05 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

श्री कुमार का धर्मशाला पहुंचने पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वागत किया। इस दौरान बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा अन्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्य की जानकारी दी गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश की निर्वाचन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित, समावेशी और शुद्ध बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों से पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित