श्रीगंगानगर , अक्टूबर 08 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदसे हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस समिति ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि ज्ञापन में केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग रखी गई। लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की जनता का विश्वास चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर टिका हुआ है। ऐसे में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित