मुंबई , अक्टूबर 21 -- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा है कि यह भारत का आंतरिक राजनीतिक मामला है और इसका फैसला भारतीय लोगों को करना है।

श्री रुबियो ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है, जहां चुनाव होते हैं और वह देश के घरेलू राजनीतिक मामलों पर अपनी राय नहीं देना चाहते।

उन्होंने यहां एक सवाल के जवाब में कहा, "नहीं, यह उनका अंदरूनी राजनीतिक मामला है। मैं उनकी राजनीति में नहीं पड़ने वाला। यह एक लोकतंत्र है। यहां चुनाव होते हैं, इसलिए मैं उनके अंदरूनी राजनीतिक मामलों पर कोई राय देने वाला नहीं हूं।"उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी हर दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और हिंसा के बीच अंतर करते हुए कहा कि वह यूरोप में देखी जा रही तोड़फोड़, इमारतों में जबरन घुसने और आगजनी जैसी घटनाओं की बात नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित