महासमुंद , सितंबर 28 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित