नयी दिल्ली , अक्टूबर 12 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी तक कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखेगी।

श्री यादव समेत दिल्ली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया के गठबंधन के मार्च में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन एकजुट होकर इस मुद्दे पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनमत और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित