नयी दिल्ली , सितंबर 24 -- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन करने की घोषणा की है।

कांग्रेस महासचिव-संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले दिन से ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' की कवायद को उजागर कर रहे हैं। उनका कहना था कि एक दिन पहले जो खुलासे सामने आये हैं उन खुलासों के बाद लोकतंत्र के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त का कथित राष्ट्रविरोधी कृत्य स्पष्ट रूप से सामने आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित