नागपुर/रायपुर , अगस्त 10 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध शाखा नागपुर और गोंदिया की संयुक्त टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नागपुर के साथ कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से करीब 2.166 किलोग्राम विदेशी सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 9 लाख 40 हजार 881 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर से आज मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक अजय शर्मा को सूचना मिली थी कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहा है। इसके बाद निरीक्षक अजय शर्मा ने गोंदिया क्राइम ब्रांच के निरीक्षक समीर खलखो, सहायक उपनिरीक्षक नासिर खान तथा आरक्षक विकास पटले को डीआरआई नागपुर की टीम के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित