जौनपुर , दिसंबर 09 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बुलायी गयी बैठक में कहा कि जिले में 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका हैबैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को विधानसभावार डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बदलापुर में 85 प्रतिशत से अधिक, शाहगंज में 84 प्रतिशत से अधिक, जौनपुर में 74 से अधिक, मल्हनी में 83 प्रतिशत से अधिक, मुंगरा बादशाहपुर में 82 प्रतिशत से अधिक मछली शहर में 82 प्रतिशत से अधिक, मडियाहू में 83 प्रतिशत से अधिक, जफराबाद में 80 प्रतिशत से अधिक और केराकत में लगभग 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षाकृत प्रगति कम है वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाई जाए जिससे समयबद्ध रूप से डिजिटाइजेशन के कार्य को पूर्ण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित