जौनपुर , मार्च 14 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने महंगाई, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है और छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गैस की किल्लत से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारी भी प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित