जौनपुर , अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की है।
सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह उपनिरीक्षक जयदीप कोल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजासाहब पोखरे और रसूलाबाद मालगोदाम के पास उमरपुर सुंदरनगर कॉलोनी गुलरचक निवासी अतुल सोनकर उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक बाइक वह भी है, जिसे एक जून 2026 को सदर अस्पताल जौनपुर के पास से चोरी किया गया था।
पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित