जौनपुर , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को लम्बे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने वाले आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में अनाधिकृत रूप से ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी रवि वालियान, आरक्षी जितेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी नवीन सिंह, आरक्षी विशाल यादव और अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और इन कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित