जौनपुर , 18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरावा गांव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्ता स्मारक पर गुरुवार को हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपुब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने देश के स्वतन्त्रता संग्राम की प्रथम वीरांगना झांसी की रानीलक्ष्मीबाई ,झलकारीबाई ,व् बाला मुंद्रा सहित सैकड़ों सहेलियो का 169 वां बलिदान दिवस मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व् अगरबत्ती जलाया और 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी ।
क्रांति स्तम्भ पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायक प्रथम वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,उनकी हमशक्ल एवं प्रिय सहेली झलकारीबाई , बालामुन्द्रा सहित सैकड़ों सहेलियां अंग्रेजों से लड़ते - लड़ते 18 जून 1857 को अपने प्राण न्येछावर कर वीरगति प्राप्त कर शहीद हो गई । उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी इस बात की है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की है ।
इस अवसर पर धरम सिंह , मैनेजर पाण्डेय ,अनिरुद्ध सिंह , दिशा व् मंजीत कौर सहित अनेक लोग मौजूद रहें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित