जौनपुर , सितम्बर 18 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गाव में गुरुवार रात सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने मासूम बच्चे की हत्या कर खुद को मौत को गले लगा लिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में कल रात लगभग 10:00 बजे सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर शशिकला (28) पत्नी रवि कुमार ने पहले अपने दो वर्ष के मासूम बच्चे को कीटनाशक खिलाकर मौत की नींद सुला दिया। जब मासूम की मौत हो गई तब उसने स्वयं ही कीटनाशक का सेवन कर लिया।
सास ससुर वह परिवार के अन्य लोग पहले इन लोगों को मड़ियाहूं अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहले न ले जाकर अहियापुर मोड पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां भी उन्हें जवाब मिला तब सदर अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सक ने उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर किया था लेकिन वहां न ले जाकर मड़ियाहूं में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे विवाहिता की भी उपचार के दौरन कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मां और बेटे दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मायके पक्ष के लोग ससुराल जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित