जौनपुर , मई 03 -- उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के अवकाश प्राप्त भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शिव प्रसाद सिंह का आज रविवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमसी लखनऊ में निधन हो गया । वे लगभग 95 वर्ष के थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर एसपी सिंह की तिलकधारी महाविद्यालय में नियुक्ति उस समय हुई थी, जब यहां के प्राचार्य एवं सदस्य विधान परिषद डॉक्टर हृदय नारायण सिंह रहे। उस समय टीडी कॉलेज में प्रवेश करना मुश्किल था नियुक्ति होना तो बहुत कठिन कार्य था, क्योंकि प्राचार्य डॉक्टर हृदय नारायण सिंह अनुशासन के इतने प्रिय थे, यहां बिना इजाजत कोई टीडी कॉलेज में टहल भी नहीं सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित