जौनपुर , जून 26 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुरके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है।
बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 जून 2026 को जिले के सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संपादन करेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देने और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित