जौनपुर , जुलाई 01 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपताहां थाना क्षेत्र में बुधवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे लिटिल वर्मा (25) पुत्र सियाराम वर्मा निवासी गंगोली अपने साथ नेहा वर्मा (23) निवासी करनपुर थाना लंभूआ जिला सुल्तानपुर को परीक्षा दिलाने के लिए अपनी बाइक से गया था। वापस लौटते समय रुधौली बाजार में बोलेरो ने इन्हें टक्कर मार दिया।
उन्होने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे क्षेत्रीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नेहा वर्मा के बारे में बताया गया कि वह लिटिल की रिश्तेदार थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित