जौनपुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीत चौहान (19) आज सुबह घर से शौच के लिए बाहर गया था, तभी खुले मैदान में उस पर वज्रपात हुआ। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अजीत चौहान चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। शव घर लौटने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और परिवार जन रो-रोकर बुरी तरह प्रभावित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित