जौनपुर , जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर बक्शा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरुवार शाम बाइक और साइकिल में भिड़ंत में बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों की ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बक्सा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी पंढरी (55) अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। जब वह बक्सा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित हाईवे से गुजर रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक ने उन्हे टक्कर मार दी। बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों को नौपेडव स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सा में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान पहले बाइक सवार की मौत हुई और बाद में साइकिल सवार की भी मौत हो गई।

साइकिल सवार की पहचान हो गई लेकिन बाइक सवार की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित