जौनपुर , मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में चौकिया स्थित पोखरे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी निवासी कमलदीप कश्यप (15) अपने दो दोस्तों के साथ चौकिया स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद तीनों दोस्त चौकिया स्थित पोखरे में स्नान कर रहे थे, तभी कमलदीप अचानक पानी में डूब गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइन बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित