जौनपुर , अप्रैल 05 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना तेजीबाजार व थाना बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात हुई मुठभेड में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोली बारुद बरामद किया। गिरफ्तारी के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि तीन बदमाश हाईवे की तरफ से भाग रहे है। सूचना पर कलिंजरा पुलिया के पास नाकाबन्दी कर बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर उन्होने पुलिस दल पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में राहुल यादव (30) के दाहिने पैर मे गोली लगी जिसे मौके पर पकड़ लिया गया जबकि दूसरे अभियुक्त विपिन पाल (27) को भी धर दबोचा गया। एक अन्य बदमाश अतुल सिंह अंधेरे का लाभ लेते हुए भागने मे सफल रहा।

उन्होने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय के अलावा कारतूस और एक लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित