जौनपुर , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर व थाना पवारा पुलिस के संयुक्त अभियान में एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस के रोकने पर जान से मारने कि नियत से फायर किया गया। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर द्वारा जवाबी फायर में एक अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार दोबरे के दाहिने पैर में गोली लगने तथा दूसरे अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार पर मोटर साइकिल गिरने से चोट आयी है, दोनो को मौके से ही पकड़ लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चार लाख 20 हजार नकद,एक तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि पिछली सात अप्रैल को सुर्यमणि मिश्रा एसबीआई बैंक से पैसा निकालने के उपरांत घर जाते समय मुस्तफाबाद युनियन बैंक के पास के पास रुककर चाय पीने लगे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति डिग्गी से पाँच लाख रुपये लेकर भाग गये। जिसके उपरांत प्राप्त तहरीर मुकदमा धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित