जौनपुर , जून 04 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तीन उप निरीक्षक और दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कर्तव्य पालन और लापरवाही बरतने के आरोप में जिन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें सिंगरामऊ थाने के उपनिरीक्षक राजेश राम, सिकरारा थाना के उपनिरीक्षक हृदयानंद, खुटहन थाना के उपनिरीक्षक अक्षय कुमार के साथ ही सिकरारा थाना के आरक्षी शिवाजी राय और खुटहन थाना के आरक्षी राजेश कुमार यादव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित