जौनपुर , अक्टूबर 04 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में राजा ढाबा के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरमाफी निवासी भारत लाल का (27) अपनी रिश्ते की चाची मनीता देवी (45)पत्नी राजेश गौतम के साथ बाइक से नौपेड़वा की ओर जा रहा था। दोनों एक रिश्तेदार की मौत की सूचना मिलने के बाद वहां जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि राजा ढाबा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी, जिस पर धनियामऊ में स्थित पारस ईंट भट्ठे से ईंटें लदी थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया। अचानक सामने आए ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक महेन्द्र कुमार गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठी मनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित