जौनपुर , जून 08 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रमेश कुमार (35) निवासी कब्रुद्दीनपुर थाना गौरा बादशाहपुर निवासी अपने स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए जौनपुर शहर आ रहा था कि प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित