जौनपुर , अप्रैल 09 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात गैस की पाइपलाइन में हुए लीकेज को ठीक करने करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में उतरे दो मजदूरों की मिट्टी गिरने से मौत हो गयी जबकि एक अन्य बाल बाल बच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित चौकिया शिवालय के निकट पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बीती देर रात बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार (22) और निरंजन कुमार महतो (35) लिकेज ठीक करने उतरे थे, इस दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और दोनों मजदूर नीचे दब गए, जबकि उनका साथी शशि रंजन (25) बाल-बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित