जौनपुर , अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर मोहल्ले में बुधवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ईसापुर निवासी प्रिया सोनी (27) पत्नी अजय सोनी घर में पंखे का तार लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित