जौनपुर , जून 14 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम को एक लाख रुपये का इनामी अन्तर्राजीय गौ-तस्कर तथा विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा एक लाख रुपये के पुरस्कार से घोषित अन्तर्राज्यीय,व अन्तर्जनपदीय गौ-तस्कर, चोर एवं विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे शातिर अपराधी रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी ग्राम मखदूमपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज, पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक खुटहन दिनेश कुमार ने थाना पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी रविन्द्र वर्मा ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज, पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर जाने की फिराक में खड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित