जौनपुर , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालयों और कार्यालयों के समय में आगामी 1 मई से बदलाव किया जाएगा। जिला न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने बताया कि मई और जून माह के लिए न्यायालयों का समय प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 मई से 30 जून तक न्यायालयों के समय निर्धारण के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत संबंधित जिले की बार एसोसिएशन की सहमति आवश्यक होती है।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर ने 15 अप्रैल को प्रस्ताव पारित कर मई और जून माह में न्यायालय की कार्यवाही सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किए जाने पर सहमति प्रदान की और अनुरोध किया। उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा अधिवक्ता संघ की सहमति के आधार पर जनपद न्यायालय जौनपुर के न्यायालयों एवं कार्यालयों का नया समय लागू किया गया है।

अब न्यायालय का समय सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक,कार्यालय का समय: सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक रहेगा जबकि लंच प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा। यह व्यवस्था 1 मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित