जौनपुर ईधन अफवाह अपीलजौनपुर , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने उद्यमियों और नागरिकों से अपील की है कि डीजल और पेट्रोल की खपत को सम्यक भाव से, आवश्यकता पड़ने पर उपभोग करें, संयम के साथ ईंधन का उपयोग करें और पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत संबंधी में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
डॉ चंद्र ने कहा कि इसी प्रकार गैस की आपूर्ति के संबंध में भी सम्यक उपभोग आवश्यक है यद्यपि खाड़ी युद्ध विशेष रूप से ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है तथापि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में 275 रिटेल आउटलेट है। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी की सूचना के अनुसार कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हुए है, ऐसे पेट्रोल पंप पर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित