जौनपुर , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मछली शहर रोड पर मंगलवार रात तेज आंधी-तूफान के दौरान एक नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान मुंगरा बादशाहपुर के पकड़ी गोदाम निवासी मनीष गौतम (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाजार से सामान लेने गया था, जब वह वापस घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित