जौनपुर , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने शनिवार को कहा कि जिले में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
जिलाधिकारी के आह्वान पर जनपद के नागरिक, किसान एवं सामाजिक संगठन आगे आकर भूसा दान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद पशुपालकों को राहत मिल रही है। ज़िले में अब तक 5788 कुंतल भूसा प्राप्त हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित