जौनपुर , अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआरसी ऑफिस, मड़ियाहूं में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कुल 800 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार सिंह झगड़ु एवं आलोक सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को निःशुल्क बस के माध्यम से शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के ऑपरेशन और आवश्यक उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।

वाराणसी से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के चिकित्सकीय स्टाफ ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार एवं ऑपरेशन के लिए उनका चयन किया। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित