जौनपुर, जून 21 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के शहरी इलाके के मोहल्ला नईगंज में स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में शनिवार की रात को मरीज की मौत होने पर परिजन ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा करने के साथ चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी गेना देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी अशोक कुमार सरोज को सीने में दर्द होने के कारण 3 दिन पूर्व टयूलिप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की रात नौ बजे जब उनकी मृत्यु हो गई, तब परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए वाराणसी लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया। परिजन आरोप लगा रहे थे कि टयूलिप हॉस्पिटल में लापरवाही करने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड से पैसा लेने के अलावा अलग से भी उनसे नगद रुपया ले लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित