जौनपुर , सितम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में मलूकपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह (68) की भैंस तालाब में चली गई थी, भैंस को बाहर निकालने के लिए वह तालाब में उतर गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित