जौनपुर , अप्रैल 22 -- उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में देवाकलपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुछमुच (शेवाईनाला) निवासी रामकेश कुमार (29) अपने 3 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ ससुराल से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केराकत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित