जौनपुर , नवम्बर 08 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में रविवार को एक बाइक मैकेनिक के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक असलम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में भाऊपुर निवासी असलम बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। गोपालापुर में उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। बताया जाता है कि उसने कुछ बाइकें अपने घर पर भी रखी थीं। रविवार को अचानक उसके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित