वाराणसी , मार्च 7 -- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो गाय के पक्ष में होगा, वह गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग का समर्थन करेगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को गंगा माता, गौ माता, चिंतामणि गणेश मंदिर और संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने 'गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा' का शुभारंभ किया। यात्रा विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और रात्रि विश्राम के साथ आगे बढ़ेगी तथा 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। शंकराचार्य ने कहा कि लखनऊ पहुंचने पर आगे का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। वहां से गौ माता की रक्षा को लेकर बड़ी आवाज उठेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित