मॉस्को , अक्टूबर 22 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगामी नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सत्र में शामिल नहीं होंगे।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से यह जानकारी दी।

इस समूह में विश्व की 20 सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां शामिल हैं और विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत , अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशततथा वैश्विक जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करती हैं।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस की भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "श्री पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे लेकिन रूस का प्रतिनिधित्व उचित स्तर पर होगा। हम आपको उचित समय पर सूचित करेंगे कि वहां कौन जाएगा।"जी-20 शिखर सम्मेलन 22-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। इसके समापन के बाद, जी-20 की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका को प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित