देहरादून , मार्च 29 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के छमरौली , बूथ संख्या 99 स्थित नागराजा मंदिर प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' के 132वें संस्करण को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम,अभियान जल संरक्षण, अमृत सरोवर अभियान, फिटनेस और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हर एपिसोड में कुछ नया सीखने को मिलता है और यह कार्यक्रम केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में सक्रिय योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित