बुलावायो , जनवरी 29 -- जोरिख वान स्कालक्वेक (116), अदनान लगादीन (46) और पॉल जेम्स (नाबाद 37) की शानदार परियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को अंडर-19 विश्वकप के सुपर सिक्स ग्रुप एक मुकाबले में श्रीलंंका के खिलाफ सात विकेट पर 261 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जोरिख वान स्कालक्वेक और अदनान लगादीन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 19वें ओवर में विग्नेश्वरण आकाश ने अदनान लगादीन (46) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अदनान लगादीन ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित