केप टाउन(दक्षिण अफ्रीका) , जलाई 30 -- जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए 20 के पांचवें संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। मोर्केल ने फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने पहले चार सीजन तक मुख्य कोच रहने के बाद पद छोड़ दिया था।
मोर्केल, जो पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं, एसए20 के पहले सीजन से ही जोबर्ग सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित