जोधपुर , सितंबर 25 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को हुए जोधपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता विजयी घोषित किये गये।
श्री मेहता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी को छह मतों से हराया। श्री मेहता को 53 मत मिले, जबकि श्री सोलंकी ने 47 मत हासिल किये।
उल्लेखनीय है कि 100 सीटों वाले जोधपुर नगर निगम के सदस्य चुनाव में भाजपा के 45 , कांग्रेस के 44 एवं 10 निर्दलीय एवं एक उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) का जीता था। इसमें किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ, लेकिन भाजपा 45 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सामने आयी और उसने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले एवं राजनीतिक गढ़ जोधपुर में नगर निगम के महापौर का चुनाव जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित