जयपुर , सितम्बर 21 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर निगम जोधपुर में महापौर के चुनाव में दो, कोटा नगर निगम में तीन जबकि कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चार नामांकन पत्र सही पाये गये हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार जोधपुर नगर निगम के महापौर के लिए भरे गये नामांकन पत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह सोलंकी का नामांकन पत्र सही पाये गये।

इसी तरह कोटा नगर निगम में महापौर के लिए भाजपा की अनुसूइया गोस्वामी के दो नामांकन पत्र और कांग्रेस की सुनीता कुमारी का एक नामांकन पत्र सही पाये गये। कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका के सभापति पद के लिए कांग्रेस के उमरदीन खान और भाजपा के कपिल भावसार, जितेन्द्र चौपड़ा और विकास चौहान के नामांकन पत्र सही पाये गये।

मंगलवार को नाम वापस लिये जा सकेंगे और 25 सितंबर को मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित