चंडीगढ़ , अप्रैल 01 -- जोगिंद्रा ग्रुप ने पंजाब में 1100 करोड़ के रणनीतिक विस्तार योजना की घोषणा की है, जिससे पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि इस विस्तार में 700 करोड़ का निवेश स्टील सेक्टर में किया जाएगा, जो मुख्य रूप से जोगिंद्रा कास्टिंग्स और वर्धमान आदर्श के माध्यम से होगा, जबकि 400 करोड़ का निवेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में जोगिंद्रा ग्रीन इंडिया के जरिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "जोगिंद्रा ग्रुप का टर्नओवर 3,000 करोड़ से बढ़कर 5,000 करोड़ होने की संभावना है, जबकि कर्मचारियों की संख्या 1,800 से बढ़कर 3,000 हो जाएगी, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 37 मेगावाट से बढ़कर 120 मेगावाट हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित