अम्मान , अक्टूबर 27 -- जॉर्डन ने सीरियाई सीमा के भीतर बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए दक्षिणी दारा प्रांत के एक गांव पर भीषण हवाई हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।
सीरियाई स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह जवाबी कार्रवाई पिछले सप्ताह करक के एक चर्च में हुए उस हमले के बाद की गई है, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी।
इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बीबीसी के अनुसार, सीरिया ने जॉर्डन के साथ लगती एकमात्र मुख्य 'नसीब सीमा चौकी' को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। सीरिया का कहना है कि उसे इस हमले की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जबकि जॉर्डन ने सीरियाई सरकार के साथ समन्वय का दावा किया है।
सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित बयान में सीरियाई अधिकारियों ने कहा, "इस फैसले में सीमा चौकी पर यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों दिशाओं में यात्री और व्यावसायिक आवाजाही को पूरी तरह से निलंबित करना शामिल है।"नसीब, जॉर्डन और सीरिया के बीच एकमात्र यात्री और व्यावसायिक सीमा चौकी है। इस बीच, जॉर्डन ने कहा कि उसने सीरियाई सरकार के साथ समन्वय किया था, जबकि सीरिया का कहना है कि उसे सोमवार को हुए इस हमले के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित