जयपुर , मार्च 20 -- उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के जैसलमेर यार्ड में कोचिंग मेन्टेनेंस सुविधाओं का विकास कार्य के अतिरिक्त अन्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लेने से 26 और 27 मार्च को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण 26 मा़र्च को साबरमती से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी और यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरहगाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा 27 मार्च को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी और यह रेलसेवा जैसलमेर- पोकरण स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
सत्ताइस मार्च को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी और यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी- जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 74844, भगत की कोठी-जैसलमेर रेलसेवा जो 27 मार्च को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा थईयात हमीरा तक ही संचालित होगी और थईयात हमीरा- जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा 21 से 26 मार्च तक लालगढ़ स्टेशन से एक घंटे देरी से प्रस्थान करेगी तथा आवश्यकतानुसार मार्ग में संचालित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित