जैसलमेर , मई 31 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार को एक विशाल धूल का बवंडर उठने से जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर दिशा से आया यह बवंडर इतना विशाल था कि दिन में अंधेरा छा गया जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। इस बवंडर का दायरा इतना विशाल था कि कई किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

धूल भरे बवंडर के कारण पूरे क्षेत्र में घना अंधेरा छा गया। दृश्यता इतनी कम हो गई कि सामान्य गतिविधियां बाधित हुईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित