श्रीगंगानगर , फरवरी 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में एक जैव ईंधन फैक्ट्री में एक हादसे में एक अधेड़ उम्र के मजदूर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित रीको उद्योग विहार के सेकंड फेज में फतेह फैक्ट्री में मजदूर सांवरिया (50) शुक्रवार को काम कर रहा था कि किसी दुर्घटना में वह घायल हो गया। उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास शिनाख्तगी के किसी तरह के कागजात नहीं मिले हैं। न ही ठेकेदार या फैक्ट्री प्रबंधन को उसकी जानकारी है। पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित