भरतपुर , मई 25 -- मध्य प्रदेश के रीवा में तीन जैन साध्वियों की दुर्घटना में मौत के मामले में सोमवार को राजस्थान में भरतपुर संभाग में आक्रोशित जैन समाज ने सवाई माधोपुर एवं धौलपुर में मौन प्रदर्शन करके साध्वियों की दुर्घटना के मामले की निष्पक्ष जांच मांग की।

श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा एवं धौलपुर जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर देशभर में जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'संत सुरक्षा प्रोटोकॉल' लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रीवा में धर्म प्रचार के लिए विहार कर रहीं आर्यिका माताजी के साथ हुई घटना को केवल दुर्घटना नहीं माना जा सकता। दो जैन साध्वियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से समाज में गहरा आक्रोश है। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित